चक्कर आना — क्या आपको BPPV है?

 

हर हफ्ते मेरे पास हरदोई OPD में कम से कम 15-20 मरीज चक्कर आने की शिकायत लेकर आते हैं। कोई कहता है "सिर घूम रहा है", कोई कहता है "ज़मीन हिल रही है" — और कुछ तो इतने डरे होते हैं कि उन्हें लग रहा होता है ब्रेन में कुछ गड़बड़ है।

पर ज़्यादातर मामलों में कारण दिमाग में नहीं, कान में होता है। और यह बात जानकर ज़्यादातर मरीज राहत की सांस लेते हैं।

BPPV क्या होता है?

BPPV यानी Benign Paroxysmal Positional Vertigo। हिंदी में कहें तो — कान के पत्थर वाला चक्कर।

तो देखिए, होता ये है कि हमारे कान के अंदर एक छोटा-सा संतुलन तंत्र होता है। उसमें कैल्शियम के छोटे-छोटे कण होते हैं। जब ये कण अपनी जगह से हिल जाते हैं, तो हर बार सिर हिलाने पर मस्तिष्क को गलत संकेत जाता है — और चक्कर आता है। बस इतनी-सी बात है।

यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। पर इसका सही इलाज न हो तो महीनों तक परेशान करती रहती है।

BPPV किसे होता है?

BPPV किसी भी उम्र में हो सकता है। पर मैं अपने OPD में देखता हूँ कि ज़्यादातर मामले 40 साल के ऊपर के मरीजों में आते हैं।

कुछ आम कारण:

  • उम्र बढ़ने के साथ कान के कण अपनी जगह से हिल जाते हैं
  • सिर में चोट लगना — चाहे हल्की हो या गंभीर
  • विटामिन D की कमी — यह बहुत आम कारण है हमारे Central UP के मरीजों में
  • लंबे समय तक एक ही पोजीशन में सोना
  • Meniere's disease के मरीजों में भी BPPV हो सकता है

एक बात जो मैं अपने मरीजों को ज़रूर बताता हूँ — BPPV का कोई permanent इलाज नहीं है जो इसे जड़ से खत्म करे। पर हर बार जब यह होता है, तब Maneuver से ठीक होता है। और यही इसकी खासियत है।

BPPV के लक्षण क्या हैं?

  • करवट बदलने पर अचानक चक्कर आना
  • ऊपर देखने पर सिर घूमना
  • सुबह उठते ही 10-30 सेकंड तक संसार घूमना
  • झुकने पर या कुर्सी से उठने पर असंतुलन
  • मतली (Nausea) — पर उल्टी कम होती है

एक बात है ना — BPPV में कान नहीं बजता और सुनाई कम नहीं होता। अगर ये लक्षण भी हैं तो जाँच अलग होती है। पर सिर्फ करवट पर चक्कर? ज़्यादातर बार यही BPPV होता है।

क्या BPPV खतरनाक है?

नहीं। BPPV खतरनाक नहीं है — पर बहुत परेशान जरूर करता है।

हाँ, एक ज़रूरी बात — अगर चक्कर के साथ तेज़ सिरदर्द, बोलने में परेशानी, या एक तरफ की कमज़ोरी हो, तो यह ब्रेन से जुड़ी बात हो सकती है। वहाँ तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

इसी तरह, अगर चक्कर अचानक आए और घंटों तक रहे — रुके नहीं — तो वह भी BPPV नहीं है। उस स्थिति में Vestibular Neuritis हो सकता है, जिसकी जाँच और इलाज अलग होता है।

BPPV का इलाज कैसे होता है?

यह मुझे हमेशा अच्छा लगता है — BPPV का इलाज एक विशेष व्यायाम से होता है। Epley Maneuver या Canalith Repositioning। क्लिनिक में होता है, बिना किसी ऑपरेशन के, बिना किसी सुई के।

मेरे पास आने वाले ज़्यादातर मरीज 1-2 सिटिंग में ठीक हो जाते हैं।

और एक बात — मैंने Anterior Canal BPPV के लिए एक विशेष तकनीक विकसित की है जिसे Bangalore Maneuver कहते हैं। यह BPPV का सबसे दुर्लभ और अक्सर गलत पहचाना जाने वाला प्रकार है। अगर standard Epley से फर्क नहीं पड़ा — तो शायद Anterior Canal BPPV है।

क्या घर पर Epley Maneuver करना चाहिए? मेरा जवाब है — नहीं। पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन-सा canal प्रभावित है। गलत Maneuver से स्थिति और बिगड़ सकती है।

BPPV में दवाई का क्या रोल है?

बहुत से मरीज Stemetil या Vertin लेकर आते हैं। ये दवाइयाँ चक्कर की तीव्रता कम करती हैं — पर कारण नहीं हटातीं।

BPPV में दवाई से कान के कण वापस अपनी जगह नहीं जाते। इसके लिए Maneuver ही करना पड़ता है। दवाई सिर्फ temporarily आराम देती है।

इसीलिए जो मरीज सालों से दवाई खाते आ रहे हैं और ठीक नहीं हुए — उनमें से कई यहाँ आकर 2-3 सिटिंग में ठीक हो जाते हैं।

VNG जाँच क्यों जरूरी है?

बिना VNG के सही canal का पता लगाना मुश्किल होता है। और गलत Maneuver लगाने से फायदा नहीं होता।

Prime ENT Center, हरदोई में VNG (Videonystagmography) और Stabilometry की सुविधा है — Central UP में 150 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ यहाँ। कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर — इन जिलों से मरीज इसीलिए यहाँ आते हैं।

VNG से हम यह पता लगाते हैं कि Posterior canal है, Horizontal canal है, या Anterior canal BPPV। हर type का Maneuver अलग होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्र: क्या BPPV बार-बार होता है?
हाँ — पहले साल में 15-20% मरीजों में वापस आ सकता है। पर जितनी बार होगा, उतनी बार Maneuver से ठीक होगा।

प्र: क्या विटामिन D लेने से BPPV ठीक होता है?
Vitamin D deficiency एक risk factor है। Supplement लेने से recurrence कम हो सकती है। पर जो अभी हो रहा है — वह Maneuver से ही ठीक होगा।

प्र: क्या MRI करवाना ज़रूरी है?
सिर्फ BPPV में MRI ज़रूरी नहीं है। पर अगर red flags हों — जैसे headache, sudden hearing loss, या continuous vertigo — तो MRI करना पड़ता है।

हरदोई में ऑफलाइन दिखाने के लिए

अगर आप या आपके परिवार में किसी को लंबे समय से चक्कर आ रहे हैं — तो एक बार जाँच करवाएँ।

📍 Prime ENT Center, नघेटा रोड, हरदोई, UP 241001
📞 7393062200 (WhatsApp/Call)
🌐 ऑफलाइन अपॉइंटमेंट: primeentcenter.in

कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी — इन जिलों से मरीज हरदोई आते हैं। लखनऊ या दिल्ली जाने की ज़रूरत नहीं।

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉ. प्रतीक पोरवाल से व्यक्तिगत परामर्श लें। Prime ENT Center, हरदोई — primeentcenter.in

Comments

Popular posts from this blog

Dizziness and BPPV: What's Making Your Head Spin?

چکر آنا — کیا آپ کو BPPV ہے؟